फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ठेकेदार के स्टोर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल बीना के आवासीय परिसर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आवासों में हुई चोरियों का खुलासा नहीं हुआ। इस बीच चोरों ने ठेकेदार के स्टोर से लाखों रुपये का सामान गायब कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के आवासीय परिसर स्थित पुराना दुर्गा मंडप स्टोर रूम में संविदाकार ने लाखों रूपये का बिल्डिंग मटेरियल से संबंधित लाखों रुपए का सामान रखा था। चोरों ने कई लोहे की कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार को चोरी की घटना की जानकारी होने से खलबली मच गई। भुक्तभोगी संविदाकार अरविंद प्रकाश मालवीय ने पुलिस चौकी में तहरीर दी है। पीड़ित के मुताबिक 15 पीस लोहे का एंगल, पांच चैनल, चार लोहे की प्लेट, 325 पेटी फ्लोर टाइल्स, पांच जीआई सीट, पांच पाइप, झूला आदि सामान चोरी हुआ है। इससे पूर्व एलसीएच आवास संख्या-186 से भी बिल्डिंग मटेरियल चोरी हो चुका है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें