फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी के घर लाखों की चोरी, हड़कंप

विज्ञापन
ओबरा राम मंदिर कालोनी में किराना व्यवसायी के घर चोरी की घटना दिखाते गृहस्वामी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
ओबरा। नगर के बड़े किराना व क्रेशर व्यवसायी राधेश्याम बंसल के राम मंदिर कालोनी स्थित आवास में बीती रात हौसला बुलंद चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोरों ने 2.22 लाख नगद सहित 10 लाख के समान पर हाथ साफ किया। इस घटना से नगर में हड़कंप मच गया। चोरी के दौरान पूरा परिवार घर मे ही था। वर्तमान में घर का सुंदरीकरण चल रहा था। चोरों ने खिड़की के अंदर से घर का दरवाजा खोलकर दराज में रखे चाबियों को खोजा। उसके बाद एक अन्य रूम के अलमारी से एक बैग जिसमे 2.22 लाख नगद सहित जरूरी कागजात थे उसे उठाया। साथ ही गहनों वाले डब्बे पर हाथ साफ कर दिया। इस बारदात के दौरान परिवार के किसी सदस्य की नींद नहीं खुली। व्यवसायी राधेश्याम बंसल ने ओबरा थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि घटना बीती रात तीन से चार बजे के बीच की है। बताया कि दो लाख 20 हजार नगदी, दो मोबाइल, एक मंगलसूत्र, दो जोड़े कंगन, दो जोड़े कान के झुमके, दो पीस अंगूठी आदि सहित करीब 10 लाख की चोरी हुई है। इसके अलावा घर के अन्य हिस्सों से गायब समानों के बारे में जानकारी ली जा रही है। सीओ भास्कर वर्मा ने मौके का मुआयना कर जल्द चोरी का पर्दाफाश करने की बात कही है। वहीं इस भीषण चोरी से नगर में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें