फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में आर्यावर्त बैंक की खिड़की तोड़ चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा। करमा कस्बे में स्थित आर्यावर्त बैंक की खिड़की तोड़ कर बृहस्पतिवार की रात चोरी करने का प्रयास किया गया। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ओपी सिंह ने बैंक का मुआयना किया। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर चेहरा ढंके नजर आ रहे हैं। पुलिस चोरों की तलाश करने में जुट गई है।
विज्ञापन

आर्यावर्त बैंक करमा के प्रबंधक नदीम इस्लाम ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे बैंक कर्मी जब बैंक का गेट खोलकर अंदर घुसे तो नजारा देखकर सन्न रह गए। बैंक की फाइल व अन्य कागजात फर्श पर बिखरे थे और खिड़की टूटी थी। इसकी सूचना तत्काल करमा थाने की पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी देवतानंद सिंह बैंक पहुंचे। घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। एएसपी ओपी सिंह ने बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बैंक प्रबंधक ने बताया कि बैंक की खिड़की तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया है। हालांकि बैंक में रखे रुपये सुरक्षित हैं। ऋण की फाइलों को चोरों ने बिखेर दिया है। सभी फाइलों का कंप्यूटर के डाटा से मिलान किया जा रहा है कि कहीं कोई फाइल गायब तो नहीं हुई है। सीसीटीवी फुटेज में चोर अपना चेहरा पूरी तरह से ढंके रखा है। इसलिए शिनाख्त नहीं हो पाई। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर जांच की। अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिए। साथ ही रात में पुलिस की गश्त बढ़ाने की हिदायत दी। वहीं रहवासियों का आरोप है कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती है। इससे क्षेत्र में आये दिन चोरी की घटना हो रही है। लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें