फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेब खर्च काटकर युवाओं ने जुटाए पैसे, बीमार मासूम की मदद को दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
संदीप, मुकेश, दीपक और उनके दोस्तों की पहल निश्चित रुप से तारीफ के काबिल है। खुद के पॉकेट खर्च में कटौती कर इन बेरोजगार युवाओं ने बीमारी से जूझ रही मासूम तीन साल की वर्षा के उपचार की मदद के लिए सहयोग राशि जुटाई है। यह राशि भले ही बहुत बड़ी न हो, लेकिन डूबते को तिनके का सहारा की तरह ही पीड़ित परिवार के लिए बड़ी राहत बनी है। अब बच्ची के हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शक्तिनगर के पुनर्वास गांव निमियाडांड के रहने वाले जितेंद्र कुमार बेरोजगार हैं। पत्नी बिंदू घरेलू महिला है। बीते दिनों जितेंद्र की तीन साल की बेटी वर्षा की तबीयत बिगड़ गई। जो पैसे थे उसे मां बाप ने इलाज कराया लेकिन सुधार नहीं हुआ। इसके बाद बच्ची को ट्रामा सेंटर बैढ़न (मप्र) में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि वर्षा के पेट में संक्रमण है। दवा व जांच के लिए काफी पैसे लगेंगे। यह जानकर पहले से गर्दिश में जी रहे मां व पिता के ऊपर पहाड़ टूट पड़ा। इसकी जानकारी इलाके के कुछ युवाओं को हुई तो समस्या साथियों संग साझा किया और मदद के लिए जुट गए। युवाओं ने किसी तरह बुधवार को तीन हजार रुपये एकत्रित किए व बीमार बच्ची के मां को सौंपते हुए भरोसा दिलाया कि और मदद का प्रयास जारी रहेगा। युवाओं की दरियादिली देख मां बिंदू ने सभी का शुक्रिया अदा किया। जिगर के टुकड़े के जीवन के लिए मिले सहयोग से बिंदू की आंखें भर आई। संगठित युवाओं के इस सहयोग की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। मददगार बने लोगों में संदीप, मुकेश, दीपक कुमार, प्रभात, सोनू सिंह, प्रिंस अभिषेक सहित इनके अन्य साथी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें