फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ममेरे भाई की ससुराल तीज लेकर गए युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केकराही (सोनभद्र) । ममेरे भाई की ससुराल तीज (हरितालिका तीज) का सामान लेकर गए युवक की बृहस्पतिवार की रात लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा हाथीनाला थाना क्षेत्र के गढ़ गरबा गांव के पास हुआ। घटना से परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

मूल रूप से मिर्जापुर के नारायणपुर (खजुरौल) गांव निवासी राजकुमार का पूरा परिवार करीब 15 साल से ननिहाल करमा थाना क्षेत्र के गढ़वा कुसाही में रहता है। राजकुमार अपने ननिहाल में रहकर ही मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को राजकुमार अपने मामा रामकेश के लड़के विकास कुमार की ससुराल हाथीनाला थानान्तर्गत गढ़ गरबा गांव तीज लेकर से गए थे। तीज का सामान लेकर जिस टेंपो से गए थे उसमें कुल पांच लोग सवार थे।
सिरसिया के ग्राम प्रधान राधेश्याम पटेल ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे तीज पहुंचाकर सभी टेंपो से लौट रहे थे। रास्ते में मोड़ पर हाथीनाला के गढ़ गरबा गांव के समीप ही अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में राजकुमार (39) पुत्र स्व. राधेश्याम का सिर टेंपो के नीचे दब गया। जिससे राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में राजकुमार को तत्काल परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपन ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बूढ़ी मां, बहन व तीन बच्चों का सहारा था राजकुमार
सड़क हादसे में राजकुमार की हुई मौत से उनके हंसते खिलते परिवार की खुशियां छीन ली। राजकुमार की पत्नी राधिका देवी और बूढी मां मल्लो का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि अब घरवालों का भरण पोषण कौन करेगा। मृतक की बहन महिमा (18) की अभी शादी करनी है। उनकी खुद की छोटी बच्चियां आरुषी (5), दिव्यांशी (3) और दिव्या (2) हैं। राजकुमार के निधन से इनका पूरा परिवार बेसहारा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें