सोनभद्र। उरमौरा स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर शुक्रवार को शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को नामित 10 सूत्री ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। नेतृत्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने किया।
शिक्षकों ने राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखण्ड, हिमांचल प्रदेश की तरह उत्तर प्रदेश में भी पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग की। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का प्रान्तीयकरण किए जाने की मांग की। परिषदीय परीक्षा एवं मूल्यांकन पारिश्रमिक की दरों को सीबीएसई के समान किया जाने सहित अन्य मांगें पूरी करने की मांग की। धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से छन्नू लाल, शिव कुमार सिंह, मुन्ना लाल जायसवाल, विजय कुमार दुबे ,शैलेश मौर्य, बृजेश कुमार, सनोज कुमार ,ललित मोहन, कृष्ण कुमार कनौजिया, नवीन कुमार बिंद, सत्य प्रकाश सिंह, राहुल कुमार ,अमित कुमार सिंह ,सन्दीप कुमार आदि शामिल रहे।