फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में युवक को लगी गोली, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के सेहुआ गांव के पास शुक्रवार की रात संदिग्ध हाल में एक युवक को गोली लग गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी चतरा में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित ने बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों पर हमले का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों के इशारे पर घटना की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
विज्ञापन

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सफरीपुर गांव निवासी महेंद्र पासवान (32) शुक्रवार की रात करीब आठ बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार से अपने घर जाने के लिए बाइक से निकला। महेंद्र का कहना है अभी वह सेहुआ गांव के पास पहुंचा ही था कि बाइक सवार दो लोगों ने उसे रोक लिया। बाइक रोकते ही बदमाशों ने उसे गोली मार दी। संयोग रहा है कि गोली उसके बाएं हाथ में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक पर बैठ कर दोनों बदमाश फरार हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को नजदीकी सीएचसी तियरा ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। सदर कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने घटनास्थल पर आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद अस्पताल में घायल से पूछताछ की। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने कहा कि पूर्व में घायल जानलेवा हमला करने के मामले में जेल जा चुका है। घायल का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है। घायल का कहना है उसके ससुराल वाले भी हमला करवा सकते हैं। कहा कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। शनिवार को पुलिस ने घायल का एक्सरे कराया। वहीं फोरेसिंक टीम ने भी घायल से घटना के संबंध में पूछताछ कर सबूत एकत्र करने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें