फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तमंचे से गोली मारकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के महुआंव पांडेय गांव में शनिवार की देर रात एक युवक ने संदिग्ध हाल में कनपटी पर गोली मार मारकर जान दे दी। घटना के वक्त पत्नी और उसके बच्चे दूसरे कमरे में थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महुआंव पांडेय गांव निवासी केशव राम चौबे के चार पुत्रों में तीसरे नंबर का सुनील चौबे (40) ट्रक चलाता था। होली पर वह घर आया था। इसके बाद से ही यहीं था। सुनील अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ गांव पर रहता था, जबकि अन्य भाई रॉबर्ट्सगंज में रहते हैं। शनिवार की रात करीब दस बजे तीनों बच्चे कमरे में सो रहे थे। पत्नी भी उनके साथ थी।
विज्ञापन

इसी दौरान अचानक बाहर के कमरे में मौजूद सुनील ने अपनी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी उस ओर दौड़ी तो देखा कि लहूलुहान हाल में जमीन पर पड़ा है। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर आ गए। सूचना पाकर घोरावल सीओ अमित कुमार, एसओ अंजनी कुमार राय भी मौके पर पहुंचे। छानबीन के दौरान घटनास्थल से तमंचा बरामद हुआ है।
सीओ अमित कुमार ने बताया कि सुनील के भाई अनिल ने पुलिस को दी तहरीर में खुद से गोली मारने की बात बताई है। पुलिस ने तमंचा जब्त करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया कि अब तक की छानबीन में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। सुनील पहले भी जान देने की कोशिश कर चुका था। सुनील को चार और छह वर्ष के दो लड़के और 9 वर्ष की एक लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें