फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घर के बड़ेर में रस्सी के सहारे युवक ने फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ ग्राम पंचायत के घोड़ाचुआ नई बस्ती में मंगलवार को फांसी लगाकर सुरेश गोड़ (35) पुत्र बलोचन गोड़ ने आत्महत्या कर ली। सुबह घर के बडेर में रस्सी के सहारे लटके सुरेश को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान पति की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय और चौकी इंचार्ज जितेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मृतक का मूल निवास चोपन क्षेत्र के गुरदह में है। वह पिछले एक दशक से अपने ससुराल पेढ़ में ही रह रहा था। पेढ़ के घोड़ाचुआ नई बस्ती में सास-ससुर के घर से कुछ दूरी पर खेत में अपना परिवार लेकर एक कच्चे मकान में रहता था। मंगलवार की सुबह जब उसकी पत्नी गमन देवी ने सो कर उठने के बाद का दृश्य देखा तो चीख पुकार कर रोने लगी। घर में रस्सी के सहारे लटक रहे पति को देख वह रोने लगी। आस-पास के लोग मौके पर जुटे।
घटना की जानकारी ग्राम प्रधानपति को हुई। सूचना पर चौकी इंचार्ज घोरावल जितेंद्र बहादुर सिंह मय फोर्स पहुंचे। जहाँ पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को मोर्चरी भेज दिया। मृतक को चार संतान है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी का कहना है कि सोमवार की रात सब कुछ ठीक था। घर के सभी लोग भोजन कर सो गए थे। मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे नींद खुली तो पति को फांसी लगी स्थिति में देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें