फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सोनांचल को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नेतृत्व कर रहे समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि सोनभद्र मे किसान बारिश नहीं होने से चिंतित हैं। सूखे की चपेट में सोनभद्र है, लेकिन भाजपा जनप्रतिनिधि किसानों की समस्याओं पर आंख बंद किए हुए हैं। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों को परेशान करने का काम करती हैं। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी, मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि आज पूरा पूर्वांचल सूखे की चपेट में है। जिले के सांसद व विधायक केवल अपनी रोटी सेकने मे मस्त है। रमेश देव पांडेय और अनिल विश्वकर्मा ने कहा कि किसानों की समस्या को कोई जन प्रतिनिधि आगे आने को तैयार नहीं है। ये सिर्फ चुनाव मे बड़ी-बड़ी बातें करते है। सपाजनों ने शासन प्रशासन से जिले को सूखाग्रस्त घोषित करते हुए किसानों को सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से अशोक गोंड, चंदबलि, रमेश पटेल, गुलाब पासवान, अनिल विश्वकर्मा, नौशाद, राकेश, गोपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें