फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के खाड़पाथर गांव में शनिवार की भोर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। खाड़पाथर निवासी सदानंद यादव के 18 वर्षीय पुत्र आकाश यादव ने शनिवार की भोर में घर में ही लगे बडेर से रस्सी लगाकर लटक गया। इस दौरान जब वह छटपटाने लगा तो घर के सदस्य उठे और युवक को लटके हुए देखा तो घर में हड़कंप मच गया। घर के सदस्यों के चीखने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और तत्काल युवक को ऊपर से उतारकर अस्पताल ले जाया गया मगर तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें