फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभ्भा और सपही में थम नहीं रहा भूमि विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में पिछले साल विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष के 11 आदिवासियों की मौत हो गई थी। बावजूद अब भी दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद सुलग रहा है। इसकी खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

पिछले साल धान की खेती के समय जुलाई में उभ्भा कांड हुआ था। एक बार फिर जुलाई में धान की खेती के समय उभ्भा व सपही में भूमि विवाद सुलग रहा है। इस संबंध में अभी हाल में खुफिया एजेंसियों ने प्रशासन को आगाह किया है कि यदि ग्राम पंचायत मूर्तिया के उभ्भा व सपही में पट्टे की जमीन का विवाद नहीं सुलझा तो जमीन को लेकर एक बार फिर विवाद हो सकता है। क्योंकि उभ्भा कांड के पीड़ितों व ग्रामीणों को पट्टे पर दी गई करीब 852 बीघा जमीन में से तमाम जमीनों की वास्तविक स्थिति को लेकर विवाद है। लेकिन इनपुट के बाद पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने मातहतों को उभ्भा व सपही के पट्टाधारकों को जमीन पर काबिज होने में खलल पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें