फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: साड़ी के सहारे फंदा लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में एक युवक ने घर में साड़ी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


नगर के वार्ड नंबर आठ के डिबुलगंज निवासी पंकज गुप्ता (20) पुत्र बीरबल गुप्ता शुक्रवार सुबह बच्चों को स्कूल छोड़कर 11 बजे घर पहुंचा। वहां से कमरे की ओर गया। कुछ देर बाद जब मां नहाने के लिए कपड़े लेने गई तो देखा पंकज साड़ी के फंदे से झूल रहा है। पंकज को देख मां शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे फंदे से उतारा। परिजन उसे लेकर डिबुलगंज के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पंकज दो भाइयों में छोटा था। वह अपने माता-पिता के साथ रहता था, जबकि बड़ा भाई अलग रहता है। कुछ माह पहले ही पंकज ने गाड़ी खरीदी थी। वह उसी से स्कूल में बच्चों को लेकर जाता और घर पहुंचाता था। तीन दिन पहले उसके विवाह के लिए मध्य प्रदेश में लड़की देखने गए थे। शादी की भी तैयारी चल रही थी। शुक्रवार सुबह सब कुछ ठीक था। अचानक कैसे इसने ये कदम उठा लिया किसी को कुछ नही पता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें