फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नहर से निकलकर बस्ती में जाते दिखा मगरमच्छ, लोग सहमे

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। वन क्षेत्र अंतर्गत देवरीकाठ गांव में शुक्रवार को दस फीट लंबा मगरमच्छ पकड़ा गया। नहर से निकलकर वह आवासीय बस्ती की ओर जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर रिट्ठी बंधा के जलाशय में छोड़ दिया।
विज्ञापन

देवरीकाठ गांव में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने विश्वेश्वर चौहान के घर के पास मगरमच्छ देखा। मगरमच्छ पास के नहर से निकलकर खेत से होते हुए आवासीय बस्ती की ओर जा रहा था। इसे देख कर ग्रामीण सहम गए। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद के निर्देश पर वन्य जीव रक्षक अभिलाष वर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, ओमप्रकाश पाल व दशरथ पाल की टीम मौके पर पहुंची।
रस्सी व बांस के सहारे करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ा और रिट्ठी बंधा के जलाशय में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद ने बताया कि करीब 10 फीट लंबा मगरमच्छ था। इस वर्ष मई से लेकर अब तक अलग-अलग गांवों से 20 से अधिक मगरमच्छ पकड़े जा चुके हैं। बेलन नदी, बकहर नदी, नहरों और तालाबों के आस पास के इलाकों में मगरमच्छ मिलने का खतरा बढ़ा है। लोग सतर्क रहें और कहीं भी मगरमच्छ दिखाई दे तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें