फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आंगनबाड़ी केंद्रों को माॅडल बनाने का काम सुस्त, डीपीओ ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। विकास खंड में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालक को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने शनिवार को केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोई बदलाव न होने को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद डीपीओ ने म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने एनआईसी केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह ने शनिवार को म्योरपुर के विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें मॉडल बनाकर विकसित किया जाएगा। ऐसे में किरवानी और रनटोला को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाया गया है, लेकिन केंद्रों पर अभी भी कोई कार्य नहीं हुआ है। इस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधितों को निर्देशित किया। इसके बाद उन्होंने एनआईसी केंद्र का निरीक्षण किया। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर राजन सिंह ने उन्हें एनआरसी केंद्र दिखाने के साथ ही किस माह में कितने बच्चों का भर्ती कर उपचार किया गया, इसकी भी विस्तार से जानकारी दी।
इसके अलावा उन्होंने केंद्र पर 10 बेड होने को लेकर विस्तार से सभी का निरीक्षण कराया। एनआईसी में किचन और देखभाल के लिए एक नर्स के रहने की भी जानकारी दी गई। अधीक्षक ने बताया कि एनआईसी में रहने वाले कर्मियों का प्रशिक्षण नहीं हो पाया है। ऐसे में प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक है। इस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बात करके प्रशिक्षण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी और बाल विकास विभाग के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें