फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फरवरी तक पूरा होगा कनहर परियोजना के नहरों का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
कनहर सिंचाई परियोजना की दांई व बांई दोनों नहरों का निर्माण कार्य फरवरी 2026 तक पूरा हो जाएगा। सिंचाई विभाग के खंड एक, दो, चार, पांच, छह के अलग-अलग अधिकारियों के संरक्षण में निर्माण कार्य हो रहा है।
विज्ञापन

शीघ्र कार्य पूरा कराने के लिए नियमित निगरानी भी बढ़ाई गई है। कुल 3500 करोड़ के प्रोजेक्ट में लगभग 2250 करोड़ का कार्य पहले हो चुका है। शेष साढ़े बारह सौ करोड़ का निर्माण कार्य चल रहा है।
बांई कनहर नहर करीब 25.600 किमी और दांई कनहर नहर 31 किमी लंबी है। बांई पांडू बेसिन नहर 29 किमी और दांई पांडू बेसिन नहर 18.650 किमी और माइनर का टेंडर अभी होना है। इसकी लागत करीब सौ करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में नहरों का कार्य बाधित जरूर हो रहा है, लेकिन मिट्टी फिलिंग अच्छी होने से मजबूती मिल रही है। नहर को फरवरी आखरी तक पूरा कर दिया जाएगा।
बांई कनहर नहर में 10.200 किमी से 10.600 किमी के बीच 400 मीटर वन भूमि अधिग्रहण नहीं होने से निर्माणाधीन नहरों में दिक्कतें हो रही है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग के उदासीनता के वजह से मुश्किलें बढ़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें