फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खुज्झा में राजकीय इंटर काॅलेज के निर्माण का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज ब्लॉक के खुज्झा में राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। कोर्ट ने भूमि पर स्थगन आदेश को निरस्त कर दिया है। लंबे समय से अटके विद्यालय का काम शीघ्र शुरू होगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि वर्ष 2018 में राजकीय इंटर कॉलेज राॅबर्ट्सगंज की स्थापना का निर्णय लिया गया था। शासन ने नए इंटर कॉलेज को राॅबर्ट्सगंज के खुज्झा में स्थापित करने के लिए आवास विकास निगम को निर्माण के लिए धन आवंटन किया था। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होकर प्लिंथ और डोर लेबल तक पहुंच गया था। इस बीच एक व्यक्ति की ओर से ज़मीन पर खुद का दावा करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट में 2021 में याचिका दाखिल की गई, जिस पर स्थगन आदेश हो गया। इस भूमि को डीएम ने पुनर्ग्रहण कर माध्यमिक शिक्षा विभाग को राजकीय इंटर कॉलेज के लिए हस्तांतरित कर खसरा खतौनी में दर्ज कराया था। डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आए फैसले में हाईकोर्ट ने विद्यालय बनाने के लिए स्टे हटा दिया। ऐसे में फिर से निर्माण शुरू होने की उम्मीद जगी है। इंटर कॉलेज खुज्झा में चार शिक्षक शिक्षिकाओं की तैनाती शासन की ओर से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें