फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बंगाल टाइगर्स को हराकर वॉरियर्स की टीम ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित सीआईएसएफ ग्राउंड में चल रही अनपरा फुटबॉल प्रीमियर लीग का बुधवार को फाइनल मैच खेला गया। बंगाल टाइगर्स को एक गोल से हराकर वॉरियर्स की टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन


फाइनल मैच में वॉरियर्स और बंगाल टाइगर्स की टीमें शुरुआत से एक-दूसरे की तरफ आक्रामक रहीं। दोनों ही टीम के खिलाड़ी गोल करने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। निर्धारित समय तक एक भी गोल नहीं हो पाया।
मैच का परिणाम नहीं निकलने पर 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। इसमें पहले हॉफ में वारियर्स टीम के अभिषेक ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। मैच के अंतिम समय तक बंगाल टाइगर्स की टीम गोल करने की कोशिश करती रही, लेकिन सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

अतिरिक्त समय में गोल कर वॉरियर्स ने 1-0 मैच जीत लिया। मैच के मुख्य अतिथि अनपरा तापीय परियोजना के अधीक्षण अभियंता महेंद्र सिंह ने विजेता टीम को लीग का कप और खिलाड़ियों को उपहार देकर पुरस्कृत किया।
इस दौरान संपूर्ण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले बेस्ट डिफेंडर विशाल चौधरी, बेस्ट मिडफील्डर मासूम, बेस्ट फॉरवर्ड अभिषेक जायसवाल, बेस्ट गोल कीपर राजू सिद्दीकी एवं मैन ऑफ दी टूर्नामेंट का पुरस्कार हरि शंकर कन्नौजिया को दिया गया।
मैच के मुख्य निर्णायक सुनील कुमार, सहयोगी इंग्लेश कुमार एवं अनिल थापा, फोर्थ ऑफिशियल एसएन विश्वकर्मा रहे। मैच का प्रसारण राहुल यादव एवं उद्घोषक माधवेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अनपरा तापीय परियोजना के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार, सुनील सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, अशोक राय, संजय देव व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें