पात्र व्यक्तियों को समाजवादी पेंशन दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट मेें राबर्ट्सगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत बिच्छी के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
उन्होंने डीएम को मांगपत्र सौंपकर अपात्र व्यक्तियों का चयन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधान और सेक्रेटरी ने आर्थिक लाभ लेकर दो-तीन दलाल
किस्म के व्यक्तियों के माध्यम से जिन लोगों के नाम भूमि, ईट का मकान और जमीन है, उनका समाजवादी पेेंशन के लिए चयन किया है। जबकि गरीब तबके के लोग पेंशन के लिए इधर- उधर भटक रहे हैं।
उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। विवश होकर आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है। चेतावनी देते हुए ग्रामीणों ने कहा कि जायज मांगोें को पूर्ण करने में किसी प्रकार की हीलाहवाली की गई तो जिला प्रशासन के खिलाफ
वृहद आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी। मांगपत्र देने वालों मेें रमेश यादव, प्रेमनाथ, रमाशंकर मौर्य, बटेश्वर, मंसूर अली आदि शामिल रहे।