फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पानी टैंकर घेरा, प्रदर्शन

Fri, 12 Jun 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नक्सल प्रभावित नगवां ब्लाक के दूबेपुर गांव में शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने टैंकर को घेर लिया और पानी को लेकर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। कहा कि चार हजार की आबादी वाले गांव में महज एक टैंकर से पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे चंद लोगों तक ही पानी पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने दो टैंकर से गांव में पानी की आपूर्ति कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन




ग्रामीण महेंद्र मिश्रा और चंद्रकेश यादव ने कहा कि पानी की समस्या इतनी विकट है फिर भी इतनी बड़ी आबादी के बीच में सिर्फ एक टैंकर से पानी की आपूर्ति कराई जा रही है। इससे लोगों के बीच पानी को लेकर झड़प और मारपीट की नौबत आ जा रही है।


गुड्डू और निरंजन मिश्रा ने कहा कि डीएम के निर्देश के बाद भी पानी का समुचित प्रबंध नहीं है। कलावती और बुधवंती ने कहा कि सिर्फ एक टैंकर पानी से पीने तक के लिए पानी नहीं मिल पा रहा। ऐसे में नहाने और कपड़ा धोने के लिए 4-5 किमी दूर नदी और नालों का सहारा लेना पड़ रहा है। पप्पू, लिलावती और राजेश का कहना है कि टैंकर से भी जो पानी मिल रहा है सिर्फ चुनिंदे लोग ही उसका समुचित लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन




 धनवंती, उर्मिला और रमेश का कहना है कि दो टैंकरों से गांव में पानी की आपूर्ति कराई जाए। ग्राम प्रधान जाहिर अली और बीडीसी ओम प्रकाश सिंह का कहना है कि इस बाबत जल निगम से बातचीत करके दो टैंकर से पानी की आपूर्ति कराए जाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें