फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनहर नदी पार करते समय बह रहे वृद्ध को ग्रामीणों ने बचाया

विज्ञापन
दुद्घी कनहर नदी में डूबते बुजुर्ग को बचाया गया। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
दुद्धी। टेढ़ा गांव के छठ घाट के पास मंगलवार को कनहर नदी पार करते समय एक वृद्ध पानी के प्रवाह में बहने लगा। यह देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों ने नदी में कूद कर वृद्ध को बचा लिया। बचाए गए वृद्ध की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उसकी पहचान हुई। इसके बाद परिजन वृद्ध को ले गए।
विज्ञापन

अमवार पुलिस चौकी क्षेत्र के दुधमनिया (सुंदरी) गांव के निवासी शेषमन (78) दूसरे गांव में रिश्तेदारी में जाने के लिए घर से निकले थे। टेढ़ा गांव में छठ घाट के पास वह कनहर नदी पार कर रहे थे। उनको गहरे पानी का अंदाजा नहीं था। नदी में तेज बहाव होने के नाते वह छठ घाट से करीब दो सौ मीटर दूर तक बह गए। नदी के आसपास मौजूद चरवाहों ने उसे बहता देखा तो उसकी जान बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। ग्रामीण नंदलाल यादव व अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह उसे नदी से बाहर निकाला। नदी में बहाव के नाते अपनी सुध-बुध खो चुके वृद्ध अपने बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे थे। उनके एक पैर के घुटने में चोट भी आ गई थी। इस दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने वृद्ध की हालत ठीक न देख उनकी फोटो व्हाट्सएप व सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद वृद्ध की पहचान हुई। परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और वृद्ध को साथ ले गए। वृद्ध को बचाने वाले नंदलाल यादव की लोगों ने तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें