फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल्टी-डिब्बा लेकर ग्रामीणों ने मांगा पानी

Thu, 14 Apr 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
बाल्टी-डिब्बा लेकर ग्रामीणों ने मांगा पानी
विज्ञापन
अति नक्सल प्रभावित नगवां ब्लॉक के बलियारी के ग्रामीणों ने मंगलवार को पानी के लिए बाल्टी-डिब्बा लेकर प्रदर्शन किया और गांव में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रशांत सिंह से पानी मांगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लोहिया गांव में बनी पानी टंकी भी उनकी प्यास नहीं बुझा पा रही है। महज 25-30 मिनट तक ही पानी का सप्लाई हो रहा है। ब्लॉक प्रमुख ने बिगड़े हैंडपंपों को बनवाने और जरूरत के अनुसार नए हैंडपंप लगवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


ग्रामीण मेहिक और राम प्यारे जायसवाल ने कहा कि पेयजल की समस्या से निजात के लिए लोहिया गांव बलियारी में पानी टंकी का निर्माण कराया गया, लेकिन पानी की समस्या जस की तस है। सप्लाई के नाम पर महज 25-30 मिनट ही पानी मिलता है। खलियारी ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार पासवान ने कहा कि नगवां ब्लॉक के कजियारी, गोंगा, मड़पा, चरगड़ा, मझुई, पथरकुआं, दरमा, सियरिया, बरवारी, कोदई, चौरा, नौडिहां, बांकी, देवहार, बाराडांड़ सहित करीब तीन दर्जन से अधिक गांवों में पानी की समस्या है।


इन गांवों में  टैंकर के जरिए पानी की आपूर्ति के साथ ही कम से कम एक घंटे टंकी से पानी की सप्लाई की जाए। नगवां ब्लॉक प्रमुख प्रशांत सिंह ने ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी को बिगड़े हैंडपंपों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। राजू महतो, कुंजबिहारी, ललिया देवी, मोतीलाल, महेंद्र खरवार, प्रवेश बरेठा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें