ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकाली। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बरकरा गांव से बरैला महादेव मंदिर तक निकली यात्रा में शामिल महिलाएं हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता का जयघोष करती रहीं।
सेना के शौर्य को सलाम किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा ने कहा कि पहली बार किसी परमाणु शक्ति संपन्न देश के घर में घुसकर प्रहार किया गया। जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा किहमारे भारतीय सेना के वीर रणबांकुरों ने पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिए।
तिरंगा यात्रा में जिला महामंत्री गुड़िया त्रिपाठी, प्रिया सोनकर, रितु अग्रहरि, आरती चौबे, तारा देवी आदि शामिल रहीं। उधर, घोरावल नगर पंचायत में विधायक डॉ. अनिल मौर्य के नेतृत्व में मेन तिराहा से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यह यात्रा घोरावल-राॅबर्टसगंज मार्ग, दुर्गा मंदिर, शिवद्वार मार्ग, गुरुवल मार्ग, मुक्खा मोड़, पुरानी बाजार आदि स्थानों से गुजरी। यात्रा में शामिल लोगों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय जवान जय किसान, भारतीय सेना जिंदाबाद का जयघोष किया।
यात्रा में भाजपा घोरावल ब्लॉक प्रमुख दीपक सिंह पटेल, माला चौबे, राजकुमार चौबे, सुरेश शुक्ला, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार, रमाकांत दुबे, सुनील चौबे आदि मौजूद रहे।