फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नौकरी के लिए खदान में घुसे बेरोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। नौकरी के लिए क्षेत्र के काफी संख्या में बेरोजगार एनसीएल की खड़िया खदान में घुस गए। कार्य ठप कराकर हंगामा किया। अनधिकृत रूप से युवाओं के खदान में घुसने व कंपनी का कार्य ठप कराने की सूचना पर प्रबंधन में खलबली मच गई।
विज्ञापन

खदान क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पहुंचे बेरोजगारों ने व्यवस्था के प्रति आक्रोश जताया। आरोप लगाया कि कंपनी के नुमाइंदे कुछ बिचौलियों के माध्यम से पैसे लेकर बाहरी लोगों की भर्ती कर रहे हैं। यह कार्य एनसीएल अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है। बाहरी लोगों की बिचौलियों के माध्यम से भर्ती होने की सूचना पर करीब 10 किमी के पहाड़ी रास्ते की दूरी तय कर बेरोजगार युवा खदान में पहुंचे। कोल प्रबंधन ने इस पहुंच को अनधिकृत बताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन युवा नौकरी की मांग पर अड़ गए। युवाओं ने बताया कि खदान से अधिभार हटाने का कार्य कलिंगा कामर्शियल कार्पोरेशन लिमिटेड (केसीसीएल) को मिला है। कंपनी ने कई पीसी मशीन व दो दर्जन से अधिक डंपर लेकर कार्य चालू कर दिया है। एक सप्ताह से आउटसोर्सिंग कंपनी में क्षेत्रीय बेरोजगारों के समायोजन के मामले ने तूल पकड़ा है। नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली की शिकायतें हैं। इससे पहले भी आउटसोर्सिंग कंपनी में नौकरी दिलाने की एक सूची वायरल हुई थी। इस सूची में प्रशासन, पुलिस, राजनीतिक दलों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व मीडिया के लोगों का नाम उजागर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें