डाला (सोनभद्र)। वाराणसी-शक्तिनगर राज्यमार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के मालोघाट टोल प्लाजा के पास शनिवार की रात में एक भस्सी लदे 18 चक्का ट्रक में आग लग गई। ट्रक के चालक एवं खलासी ने कूदकर जान बचाई। ट्रक में आग लगने की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई।
शनिवार की रात में 18 चक्का ट्रक डाला से भस्सी लोड करके अनपरा जा रहा था। ट्रक जैसे ही मालोघाट टोल प्लाजा के पास पहुंचा, अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चोपन पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग बुझाई। हालांकि तब तक ट्रक जल गया। इस दौरान ट्रक के चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान चोपन थाने के हलका इंचार्ज रवींद्र पांडेय मौके पर मौजूद रहे।