फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रिमझिम बारिश से गुलजार हुए जिले के पर्यटन स्थल

विज्ञापन
मारकुंडी पहाड़ी से सोन ईको प्वॉइंट पिकनिक स्पॉर्ट का विहंगम नजारा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मानसून आने के बाद से ही बारिश का क्रम लगातार बना हुआ है। सोमवार को जिले में रिमझिम बारिश होती रही। बारिश के बाद जिले के पर्यटन स्थल गुलजार हो गए हैं। पहाड़ों से गिरते झरनों का लुत्फ उठाने लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे है।
विज्ञापन

उधर, मौसम सुहाना होने से लोगों को भी गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को सुबह हल्की धूप रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम बदला। लोढ़ी, छपका सहित अन्य इलाकों में करीब आधे घंटे तक बारिश हुई।
वहीं रॉबर्ट्सगंज नगर व उरमौरा के आसपास कुछ देर तक हल्की बरसात दर्ज की गई। उमसभरी गर्मी से बेहाल लोगों को बरसात ने राहत पहुंचाई है। एसी, कूलर की जगह अब लोग पंखे की हवा में भी सुकून महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि बारिश के बावजूद तापमान में कोई अंतर नहीं आया है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री के पार बना रहा। न्यूनतम तापमान में भी मामूली उतार-चढ़ाव आया।
-
स्कूल से लौटे बच्चे गांव में फंसे
शक्तिनगर। म्योरपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत घरसड़ी में कई घरों में बारिश का पानी घुस जाने व जलभराव से ग्रामीण व स्कूली बच्चे परेशान हो गए। आरोप है कि गांव में नाली निर्माण न होने से स्थिति भयावह होती जा रही है। बारिश का पानी जमा होने से स्कूली बच्चों को पठन पाठन में काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को स्कूलों से गांव में लौटे बच्चों को जलजमाव के बीच गोद में लेकर घर तक पहुंचाया गया। इससे आक्रोश बढ़ गया। ग्रामीणों ने विकास विभाग के जिम्मेदारों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पानी निकासी के लिए समुचित व्यवस्था की मांग की। संवाद
-
जलभराव से कोयला कर्मी भी परेशान

शक्तिनगर। एनसीएल बीना व कृष्णशिला कोयला खदान क्षेत्र के मुख्य द्वार पर सोमवार दोपहर भारी बारिश के बीच हुए जलभराव से कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि द्वितीय पाली ड्यूटी जाने व आने वाले कर्मचारियों को दोनों मार्ग पर जलभराव होने से ककरी कोयला खदान मार्ग से जाना आना पड़ रहा है। आरोप है की मुख्य मार्ग पर यह समस्या कई सालों से बनी है। कई बार शिकायत के बावजूद प्रबंधन स्थाई व वैकल्पिक व्यवस्था करने में नाकाम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें