फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के पुत्र के घर को चोरों ने खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुपुर। सुकृत चौकी क्षेत्र के आमडीह गांव में शुक्रवार को चोरों ने पूर्व प्रधान राधेश्याम मौर्य के पुत्र के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर नकदी, जेवरात और कागजात उठा ले गए। शनिवार की सुबह नींद खुलने पर गृहस्वामी को घटना की जानकारी दी। पीड़ित किसान आनंद मौर्य ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात आनंद मौर्य सपरिवार अपने मकान में सो रहे थे। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह करीब छह बजे उनकी पत्नी कविता सोकर उठी तो देखी कि गलियारे का दरवाजा खुला है। कमरे में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। यह देख वह शोर मचाने लगी, जिससे उनकी नींद खुल गई। बताया कि चोर मकान के पीछे से छत पर चढ़कर आंगन में उतरे होंगे। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उधर जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई। आनंद के मुताबिक, चोरों ने कमरे में रखे दो अलमारी को तोड़कर 85 हजार रुपये, बक्से में रखा पांच हजार रुपये समेत पुरानी टीवी में छिपाकर रखे गए सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा तीन अटैची लेकर फरार हो गए। सुकृत चौकी इंचार्ज केजी राय का कहना है कि चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरों को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें