विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली कस्बे में सोमवार को रात में चोरों ने एक मकान में घुसकर आलमारी में रखे जेवर और अन्य सामान पर चोरी कर लिए। महुली गांव निवासी सत्यप्रकाश कनौजिया अपने परिवार के साथ ओबरा मे रहते हैं।
पीड़ित के छोटे भाई की पत्नी अगले दिन सुबह उनके मकान के बाउंड्री में पपीता तोड़ने पहुंची तो दरवाजे का ताला टूटा देख हैरान रह गई। भीतर जाकर देखा तो आलमारी एवं बक्से का ताला एवं लाकर खुला था एवं समान इधर उधर बिखरे पड़े थे।
परिजनों ने फोन से तत्काल इसकी सूचना ओबरा में रह रहे पिड़ित परिवार को दी। सूचना पाकर डायल 112 नंबर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीड़ित सत्यप्रकाश कनौजिया ने मंगलवार को विंढमगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।