फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की किल्लत को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। खाद की किल्लत एवं कालाबाजारी के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने और खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग की गई। जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि किसानों का शोषण किया जा रहा है। किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रही है, इससे उनकी धान की फसल खराब हो जाएगी। वहीं दूसरी तरफ खाद की कालाबाजारी की जा रही है। फर्जी तरीके से आधार कार्ड लगाकर किसानों को न देकर ऊंचे दाम पर खाद की बिक्री की जा रही है। मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों, किसानों एवं व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। जिला प्रशासन खाद की समस्या पर गंभीर नहीं है। शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज सिंह पटेल ने कहा कि दिनभर लाइन में लगने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल रही है। किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मुन्ना कुशवाहा, अमरजीत यादव, राकेश भारती, सुरेश अग्रहरि, गोपाल गुप्ता, अनिल विश्वकर्मा, मंदीप पटेल, हिफाजत अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें