फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों का शीघ्र कराया जाए कायाकल्पः डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने सोमवार को समीक्षा बैठक करते हुए परिषदीय स्कूलों को शीघ्र कायाकल्प करने व व्यवस्थाएं ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प करके उत्कृष्टता के साथ गुणवत्ता पूर्ण पढ़ाई का माहौल बनाना है। लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए स्कूलों के कायाकल्प की व्यवस्थाएं ठीक तरीके से की जाय। जिला पंचायत राज अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत निधि में कितना पैसा बचा है, जिन ग्राम पंचायतों में पैसा बचा है, उसका उपयोग स्कूल कायाकल्प के लिए प्राथमिकता के आधार पर किया जाय। स्कूल कायाकल्प के लिए नामित कार्यदायी संस्थाएं बेहतर समन्वय के साथ गुणवत्ता पूर्ण कार्य को मूर्त रूप दें। समीक्षा बैठक में सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, वरिष्ठ खान अधिकारी मोहम्मद महबूब, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, बचत अधिकारी संतलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें