फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छात्रों को पंच-संकल्प की शपथ दिलाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत छात्रों को पंच-संकल्प की शपथ दिलाई गई। छात्रों को पांच संकल्प दिलाकर उनमें राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता, अनुशासन, पर्यावरण सुरक्षा, अच्छे चरित्र निर्माण करने का भाव विकसित करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को प्रार्थना सभा में सभी छात्रों को पंच संकल्प की शपथ दिलाई गई। छात्रों को शपथ दिलाई गई कि हम मिलकर अपने विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित, हरित और प्रेरणास्पद स्थान बनाए रखेंगे। हम विद्यालय की संपत्ति, समय और संसाधनों का संरक्षण करेंगे और उनका विवेकपूर्ण उपयोग करेंगे, हम विद्यालय में ऐसा वातावरण बनाएंगे, जहां कोई भेदभाव नहीं होगा। शपथ दिलाई गई कि हम सभी समान भाव से सीखने और सिखाने के पथ पर अग्रसर रहेंगे, हम शिक्षा को केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, आत्म विकास और समाजसेवा का साधन मानकर कार्य करेंगे, इस विद्यालय को केवल एक संस्था नहीं, बल्कि संस्कार, सेवा और समर्पण का तीर्थ मानते हुए उसका गौरव बढ़ाने के लिए सतत प्रयत्नशील रहेंगे। कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय बरवाटोला, बभनी इकदीरी, जौराही, मचबंधवा व प्राथमिक विद्यालय नवाटोला, असनहर प्रथम, द्वितीय, बभनी चपकी सहित बभनी के सभी परिषदीय विद्यालयों में शपथ दिलाई गई।

विद्यालय केवल भवन नहीं, संस्कारों का मंदिर



घोरावल। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर सोमवार को बीआरसी घोरावल समेत ब्लॉक के सभी विद्यालयों में हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न परिषदीय स्कूलों के बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावकों ने प्रार्थना सभाओं में पांच संकल्प लिया।
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि संस्कारों का मंदिर है। बताया कि इस आयोजन से शिक्षा का मूल उद्देश्य चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण मजबूत होगा। जिला मीडिया प्रभारी सौरभ कार्तिकेय ने कहा कि भगवान राम, भगवान कृष्ण, महात्मा गांधी, डॉ.राधाकृष्णन और डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम जैसे महापुरुषों की सफलता की जड़ें उनके विद्यालयों में मिले संस्कारों में छिपी हैं। इसी तरह घोरावल क्षेत्र के बिसरेखी, शिवद्वार, हिरनखुड़ी, देवगढ़, गुरुवल, लोहांडी, डोमाखरी, खरूआंव, कनेटी, भैंसवार, परसौना, पेढ़ समेत विभिन्न विद्यालयों में भी शिक्षकों और बच्चों ने शपथ ली। इस दौरान एआरपी मयंक द्विवेदी, ओमप्रकाश, अनिल प्रजापति, दिनेश दुबे, एसपी सिंह, प्रद्युम्न सिंह, अनिल सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें