फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा पर नौकरी के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : सूबेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। काशी हिंदू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष डा. सूबेदार सिंह ने पांच साल तक संविदा पर नौकरी में रखे जाने संबंधी सरकार के प्रस्ताव के खिलाफ संघर्ष जारी रखने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के मसले पर भी संघर्ष तेज करेंगे। सूबेदार शनिवार को ओबरा पहुंचे और यहां युवाओं से मिलकर पांच साल तक संविदा पर नौकरी पर रखे जाने के संबंध में युवाओं से बात की। इस दौरान उन्होंने युवाओं से संगठित होकर समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पांच साल तक संविदा पर नौकरी में रखे जाने के खिलाफ व पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मसलों पर आंदोलन की रणनीति तय की जा रही है। कहा कि युवाओं को एकजुट कर सरकार की युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें