फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कैमरे की निगरानी में हुआ पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
केकराही। करमा थाना के रमपथरा गांव के कूप में संदिग्ध हाल में किशोरी के मिले शव का पोस्टमार्टम शनिवार को जिला अस्पताल में हुआ। वीडियो कैमरे की नजर में दो डॉक्टरों के पैनल पोस्टमार्टम किया। पुलिस को पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार है। उधर शु्क्रवार की शाम को एसपी अशीष श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। शनिवार को पूर्व विधायक रमेश चन्द्र दुबे मृतिका के घर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बधाया। रमेश चंद्र दूबे ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए घटना का खुलासा करने की मांग की। इस संबंध में थाना प्रभारी देवतानन्द सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच चल रही है। किशोरी की मौत कैसे हुई इसका जल्द ही खुलासा हो जाएगा। कहा कि डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें