फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम नागरिक के चयन में निर्दलियों की दमदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पंचायत चुनाव के बाद ही जिला पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं थी। कयास लगाए जा रहे थे कि मई में अध्यक्ष पद का चुनाव करा लिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब जब 15 जून से तीन जुलाई के बीच नामांकन से लेकर चुनाव व मतगणना आदि कराने की तिथि घोषित की गई है तो राजनीतिक दलों ने भी तैयारी तेज कर दी है। इस जोड़तोड़ की राजनीति में निर्दलियों की भूमिका अहम मानी जा रही है। इस बार का अध्यक्ष कौन बनेगा यह निर्दलियों के ही हाथ में माना जा रहा है।
विज्ञापन

31 सदस्यीय जिला पंचायत के सदन में अध्यक्ष अपने पक्ष का बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तैयारी से है। भाजपा के पदाधिकारी एक-एक सदस्यों से संपर्क कर अपने पक्ष में करने में जुटे हैं। भाजपा में तीन सदस्यों ने दावेदारी की है। सूत्र बताते हैं कि पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार की पत्नी मुनिया देवी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष इं. रमेश पटेल की पत्नी रितु सिंह व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री की बहू व भाजपा नेता संजीव त्रिपाठी की पत्नी उत्तरा त्रिपाठी की मजबूत दावेदारी है। हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से किसी को उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। अनारक्षित वर्ग की इस सीट पर सपा समर्थित तीन-चार सदस्यों ने उम्मीदवारी की है। सूत्र बताते हैं कि इसमें सपा के जिला कोषाध्यक्ष रह चुके जय प्रकाश पांडेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव का भी नाम है। हालांकि सपा के वरिष्ठ पदाधिकारी अभी नाम का खुलासा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में इन नामों की भी पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें