फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रुद्र महायज्ञ में गूंजा शिव विवाह प्रसंग, हुआ भव्य शृंगार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरैला महादेव मंदिर प्रांगण में अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ में बुधवार को शिव विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। आचार्य सौरभ भारद्वाज ने बताया कि चित्रकूट धाम से पधारी कथा वाचिका देवी शिवानी ने श्री रामचरितमानस की चौपाई करहु सदा शंकर पद पूजा, नारी धर्म पति देव न दूजा के माध्यम से नारी धर्म और दांपत्य जीवन की महत्ता पर प्रकाश डाला। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्त्री को अपने पति में परमेश्वर का भाव रखना चाहिए। वहीं भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह को संसार का सबसे आदर्श विवाह बताते हुए दांपत्य जीवन में प्रेम, सम्मान और त्याग का संदेश दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि महादेव की ओर से माता पार्वती को दिया गया सम्मान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के दौरान शिव बरात की झांकी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंच पर शिव-पार्वती विवाह का जीवंत मंचन भी किया गया, जिसने उपस्थित भक्तों को भावविभोर कर दिया। इसके बाद महादेव बरैला नाथ जी का गंगाजल से अभिषेक कर 1001 पुष्पमालाओं से भव्य शृंगार, पूजन व आरती की गई। यह पूजन भक्त हेमंत गुप्ता एवं मंगल केसरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। यज्ञ समिति के अध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि 10 से 12 अप्रैल तक मिर्जापुर से पं. धर्मराज शास्त्री एवं जौनपुर से पं. प्रकाश चंद्र विद्यार्थी श्री राम कथा का प्रवचन करेंगे। वहीं 13 अप्रैल को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, अरविंद शरण सिंह, हीरामणि पांडेय, मुकेश पांडेय, पुजारी देवनाथ बाबा, मधु सिंह, प्रिया, माधुरी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें