फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नगर में एसटीपी और एफएसटीपी के लिए नहीं मिल सकी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर में एफएसटीपी का निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन जमीन उपलब्ध नहीं होने से यह परियोजना अभी ठंडे बस्ते में चली गई है। इस कारण नगर का दूषित पानी बिना शोध किए रिहंद में गिराया जा रहा है। गांव से नगर बनने के बाद अनपरा में नगर के दूषित जल को शोध कर रिहंद में छोड़ने के लिए जल निगम ने एफएसटीपी और एसटीपी निर्माण के लिए रिहंद किनारे भूमि देखी थी, लेकिन रिहंद प्रबंधन ने भूमि देने से इंकार कर दिया। नगर की ज्यादातर भूमि परियोजनाओं के नाम पर होने के कारण भूमि की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस कारण नगर के 21 वार्डों से निकलने वाला दूषित जल और मल नाले व नालियों के सहारे सीधा रिहंद में गिराया जा रहा है। इस कारण रिहंद का जल भी दूषित हो रहा है। जल निगम ने इसके लिए नगर प्रशासन को पत्र लिखकर जमीन उपलब्ध कराने की मांग की थी। नगर प्रशासन ने भी राजस्व विभाग को पत्र लिखकर भूमि की मांग की, लेकिन राजस्व विभाग भी अभी तक भूमि उपलब्ध नही करा पाया, जिससे अभी भी एफएसटीपी और एसटीपी का निर्माण रुका हुआ है।
विज्ञापन

नगर में एसटीपी और एफएसटीपी के निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन नहीं मिल सकी है। राजस्व विभाग को भूमि के लिए पत्र लिखा गया है। - अपर्णा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अनपरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें