फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दिसंबर में भी नहीं थमा डेंगू का डंक, तीन मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू का प्रकोप दिसंबर माह में भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डेंगू पीड़ित महिला को भर्ती कराया गया है। दिसंबर में 3 डेंगू पॉजिटिव और दस से अधिक संदिग्ध मिले हैं। इस साल अबतक 54 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिला मच्छर जनित बीमारियों के लिए संवेदनशील रहा है। यहां मच्छरों के प्रकोप से लोगों को बचाने, दवा के छिड़काव के नाम पर हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। हालांकि कई इलाकों में दवा छिड़काव का कार्य सिर्फ कागजी खानापूर्ति तक ही सीमित है।
स्थिति यह है कि ठंड के सीजन में भी डेंगू की दहशत कम नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों में ही दिसंबर में करीब 3 डेंगू पॉजिटिव और दस से अधिक संदिग्ध मिले हैं। हालांकि निजी अस्पतालों के मामलों को जोड़ दें तो यह संख्या काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के बीडर गांव में डेंगू पीड़ित मिला है। गांव की फुलमती (55) को कुछ दिनों से बुखार था। जहां क्षेत्र के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली।
स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने उसे शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसे दो दिन बाद अब डेंगू वार्ड में शिफ्ट किया गया है। मरीज के परिजनों ने बताया कि डेंगू की जानकारी मिलने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में मच्छररोधी दवा का छिड़काव नहीं कराया गया।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें