फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कल जिलेे के दाैरे पर आ सकती हैं प्रदेश की राज्यपाल, तैयारी में जुटे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का 26 फरवरी को जिले में आगमन संभावित है। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राज्यपाल के आगमन की सूचना के बाद प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मंगलवार को डीएम, एसपी ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल जिले में करीब ढाई घंटे तक रहेंगी। वह पुलिस लाइन में जनसुनवाई कक्ष और कलेक्ट्रेट में नवनिर्मित पार्क का लोकार्पण करेंगी। विकास भवन स्थित जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर में बालिकाओं में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान का भी शुभारंभ करेंगी। क्षय रोगियों को पोषण पोटली देंगी। स्वास्थ्य, शिक्षा व पोषण से जुड़े अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी। संबंधित विभाग के अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में पर जुटे हुए हैं। डीएम बद्रीनाथ सिंह और एसपी अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को पुलिस लाइन हेलिपैड स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हेलिपैड की लैंडिंग साइट और आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह सुव्यवस्थित रखा जाए। एसपी अभिषेक वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पूरे परिसर का अवलोकन किया। पुलिस लाइन में सुरक्षा घेरे को अभेद्य बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने कलेक्ट्रेट व विकास भवन में प्रस्तावित कार्यक्रमों के दृष्टिगत वहां की व्यवस्थाओं, बैठक कक्षों और परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और समय सीमा के भीतर सभी शेष कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ जागृति अवस्थी, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन शैलेश ठाकुर, डीपीआरओ नमिता शरण, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें