फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 12 किलोमीटर था दूरी का मानक, 50 से 60 किमी दूर बना दिए परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जारी केंद्रों की सूची में तमाम गड़बड़ियां हैं। हवाई दूरी नाप कर केंद्र निर्धारित कर दिए गए, जबकि सड़क मार्ग से दूरी उससे कई गुना ज्यादा है। कई विद्यालयों का केंद्र 50-60 किमी दूर भेज दिया गया है। ऐसे विद्यालयों को भी केंद्र बनाया गया है, जहां पहुंचना चुनौतीपूर्ण है। वहीं, संसाधनों से ज्यादा परीक्षार्थियों की संख्या होने ने विद्यालय प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बृहस्पतिवार को आपत्तियां दर्ज कराना का आखिरी दिन है।
विज्ञापन

फरवरी में हाेने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सीसी टीवी कैमरा, वायर रिकॉर्डर सहित अन्य सुविधाओं से संतृप्त विद्यालय को ही केंद्र बनाया जाना है। परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए विद्यालय से केंद्र की दूरी अधिकतम 12 किमी की परिधी में रखे जाने का मानक तय किया गया है। जिले में हाल इससे इतर हैं।
कुल 71 केंद्रों की प्रस्तावित सूची में कई नाम ऐसे शामिल हैं, जिन्हें देखकर शिक्षक, विद्यार्थी का माथा चकरा गया है। परीक्षा देने के लिए छात्रों को 60-70 किमी दूर भेजा गया है। कई केंद्र ऐसे मार्ग पर हैं, जहां पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन के साधन ही नहीं हैं।
विज्ञापन

परीक्षार्थी वहां रूककर परीक्षा देना चाहें ताे किराए पर कमरे के लिए भी उन्हें जद्दोजहद करनी पड़ेगी। परीक्षा के महत्वपूर्ण समय में केंद्रों तक आने-जाने में ही उनका काफी वक्त लग जाएगा। खूब भागदौड़ करनी पड़ेगी। प्रस्तावित सूची को लेकर असंतोष का असर है कि 71 केंद्रों पर अब तक 30 से अधिक आपत्तियां दर्ज कराई जा चुकी हैं, जबकि अभी अंतिम तिथि शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें