फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Sat, 21 Nov 2015 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी सिंगरौली आवासीय टाउनशिप स्थित वनिता भवन परिसर में बच्चों के सर्वागीण व्यक्तित्व के विकास के लिए शनिवार को बाल मेले का आयोजन किया गया। वनिता समाज एवं बाल भवन के संचालन समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यकारी निदेशक राजेश कुमार ने किया।
विज्ञापन


वनिता समाज की अध्यक्ष शशी भटनागर, रीता दास, रंजना मुखोपाध्याय, मंजुला सिन्हा सचिव ने आयोजन की उपयोगिता बताई। इसके बाद बाल कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।  इस दौरान बच्चों की ओर से स्वादिष्ट व्यजनों के कई स्टाल सजे रहे। आकर्षक गेमों का भी आयोजन किया गया।

बच्चों ने विभिन्न झूलों का भी लुत्फ उठाया। बाल भवन की सचिव अपर्णा नंदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस मौके पर महाप्रबंधक आलोक कुमार श्रीवास्तव, एसके जैन, टीके राव,  कृष्णलाल, संजय मुखोपाध्याय, वरिष्ठ कमांडेंट डीके सिंह, एम सी माझी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें