नागपंचमी के अवसर पर बुधवार को घर-घर नाग देवता की पूजा की गई और उन्हें दूध-लावा चढ़ाया गया। वहीं शिवालयों में भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और मन्नतें मांगी। जगह-जगह अखाड़ों में दंगल का आयोजन किया गया, पहलवानों ने अपना दांव आजमाया। लंबी और ऊंची कूद के साथ ही कबड्डी का भी आयोजन किया गया।
नागपंचमी पर सुबह से ही घरों में नाग देवता की पूजा की गई और उन्हें दूध-लावा चढ़ाया गया। इसके बाद शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया गया। बहुत से लोगों ने सुख-शांति के लिए रुद्राभिषेक भी कराया। राबर्ट्सगंज नगर स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर, सोमनाथ मंदिर, दंडइतबाबा मंदिर, बरैला मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, पंचमुखी मंदिर, कंडाकोट मंदिर, गोठानी सोमनाथ मंदिर, गोरारी शिव मंदिर, बढ़ौली शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया।
जैत-बरैला में क्षत्रिय युवा समाज की ओर से दंगल का आयोजन किया गया। पहलवानों ने अपना दांव आजमाया। सबसे पहले विक्की सिंह और कल्याण सिंह के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कल्याण सिंह ने विक्की सिंह को पटकनी दी। इसके बाद नारायण सिंह ने संतोष सिंह, निर्मल सिंह ने प्रमोद पासवान, ऋषभ सिंह ने वासुदेव सिंह, सुनील यादव ने विवेक यादव को पटखनी दी।
इसके अलावा कबड्डी, लंबी और ऊंची कूद का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक नारायण सिंह रहे। लोढ़ी, विच्छी गांवों में भी दंगल का आयोजन किया गया। वैनी / खलियारीः पडऱी, रायपुर, वनबहुआर, वैनी में दंगल का आयोजन किया गया। कबड्डी, लंबी और ऊंची कूद भी हुए। घोरावल प्रतिनिधि के मुताबिक नागपंचमी पर सुबह से ही शिवमंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।
घोरावल नगर स्थित दशमिहवा शिव मंदिर, धर्मशाला स्थित प्राचीन शिव मंदिर, शिवद्वार स्थित उमामहेश्वर मंदिर में पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान दंगल, कबड्डी, लंबी और ऊंची कूद का भी आयोजन हुआ। चोपनः नगर स्थित शिव मंदिरों के अलावा गोठानी सोमनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं ने नागपंचमी पर पूजन-अर्चन किया।
बभनी प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। रामगढ़ः रामगढ़ शिव सरोवर स्थित शंकर जी मंदिर, शिवल्ला गांव शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। दुद्धी/अमवारः क्षेत्र के शिवालयों में भक्तों ने पूजन-अर्चन किया।
रेणुकूटः नागपंचमी के अवसर पर हिण्डाल्को में अखाड़ा पूजन व हनुमान जी का पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद अखाड़े में कुश्ती का अभ्यास करने वाले पहलवानों के मध्य कई जोड़ मैत्री कुश्ती-दंगल का आयोजन किया गया। हिण्डाल्को के सहायक महाप्रबंधक, कर्मचारी सम्बंध, अजय कुमार सिन्हा ने वरिष्ठ अधिकारी आरके यादव, रजनीश सिन्हा, एसके ब्रह्मचारी,अपूर्वा सिंह मौजूद रहे। चुर्कः नगर पंचायत के रामलीला मैदान में नागपंचमी पर कबड्डी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ओम प्रकाश, गोपाल, राजबली, संदीप, भुल्लन आदि मोैजूद रहे।
डालाः नाग पंचमी के अवसर पर डाला के सेक्टर सी हनुमान मंदिर अखाड़े में दंगल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बबुन्दर पाठक और सपा के जिला सचिव आमिल बेग की अध्यक्षता मे अयोजन हुआ। इस मौके पर मेवालाल अग्रहरी, शोभनाथ, पारस यादव आदि रहे।