फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचनाओं में समाज की संवेदनाएं ही रचनाकार का वास्तविक सम्मान : आरुषि

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज विध्य कन्या महाविद्यालय में साहित्यकार मनीषा कुलश्रेष्ठ को सम्मानित करती प्राचार्या - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सोनभद्र। विंध्य कन्या महाविद्यालय रॉबर्ट्सगंज में बुधवार को साहित्यकार स्व. ठाकुर प्रसाद सिंह की 102वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर समकालीन हिंदी कथा साहित्य की चर्चित रचनाकार एवं उपन्यासकार मनीषा कुलश्रेष्ठ को चतुर्थ ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। उन्हें 51 हजार रुपये की सम्मान राशि के साथ अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मां शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईएफएस आरुषि मिश्रा, सारस्वत अतिथि मनीषा कुलश्रेष्ठ, प्रो. सदानंद शाही, मुख्य ट्रस्टी डॉ. अजय कुमार सिंह और प्राचार्य डॉ. अंजली विक्रम सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि आरुषि मिश्रा ने मनीषा कुलश्रेष्ठ के साहित्यिक योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी कहानियों और उपन्यासों में समकालीन समाज, स्त्री जीवन और बदलते संबंधों की संवेदनशील अभिव्यक्ति मिलती है। राजस्थान का लोक सांस्कृतिक परिवेश भी उनकी रचनाओं में दिखाई देता है। कहा कि रचनाकार का वास्तविक सम्मान पुरस्कारों में नहीं, बल्कि उसकी रचनाओं में जीवित समाज की संवेदनाओं और मानवीय सरोकारों में निहित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें