फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डीएम की बैठक में 12 प्राचार्य ही पहुंचे 33 ने प्रतिनिधि भेजे, नोटिस जारी हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने को लेकर प्रशासन गंभीर है। इसके बावजूद बुधवार को आयोजित बैठक में जिले के अधिकांश महाविद्यालयों के प्राचार्य नहीं पहुंचे। इस पर डीएम चर्चित गौड़ ने कड़ी नाराजगी जताई। डीआईओएस ने अनुपस्थित प्राचार्यों को स्पष्टीकरण जारी करते हुए बृहस्पतिवार को फिर से बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। जिले में 45 से अधिक राजकीय और स्ववित्तपोषित महाविद्यालय हैं। इन संस्थानों के प्रबंधक और प्राचार्यों की बैठक 18 नवंबर को दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में बुलाई गई थी। बैठक में केवल 12 प्राचार्य ही स्वयं उपस्थित हुए, जबकि शेष ने अपने प्रतिनिधियों को भेज दिया। मतदान जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति इस लापरवाही पर डीएम ने असंतोष जताया और अनुपस्थित प्राचार्यों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें