फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: संगोष्ठी में बेहतर शिक्षा व्यवस्था और विद्यालयों के विकास पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर ब्लाक के जूनियर हाई स्कूल सदर परिसर में शनिवार को शिक्षा उन्मुखीकरण तथा प्रधानाध्यापक-प्रधान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रमेश जायसवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इसमें शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और विद्यालयों के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार के लिए कार्य कर रही है।
उन्होंने प्रधानाध्यापकों और ग्राम प्रधानों से आपसी समन्वय के साथ विद्यालयों के विकास और बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब प्रधान और शिक्षक मिलकर काम करेंगे, तभी शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह बबलू ने इस बैठक को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलती है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालयों को मिलने वाली कंपोजिट ग्रांट शिक्षा व्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि निशुल्क बाल शिक्षा अधिकार के तहत बच्चों को प्रति छात्र 1200 रुपये की सुविधा दी जा रही है तथा सभी विद्यालयों में बच्चों को स्वादिष्ट मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, जय बहादुर सिंह, राजेश बहादुर, मिथिलेश, अशोक, अकरम, माया कुशवाहा सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद सिंह ने की व संचालन प्रीतेष उपाध्याय ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें