फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जनजातीय महापुरुषों के बलिदान को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दुद्धी इकाई की ओर से भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा पर संगोष्ठी एवं संवाद हुआ। इसमें जनजातीय महापुरुषों के बलिदान को याद किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. रामसेवक यादव, अभाविप काशी प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष, जनजाति कार्य सह प्रमुख निलेश सोलंकी व जनजाति कार्य प्रमुख मनमोहन जी ने किया।
इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष ने कहा कि अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो छात्रों के हितों के लिए कार्य करता है। उन्होंने भारतीय शिक्षा पद्धति के गौरवपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डाला। वहीं, सह प्रमुख निलेश सोलंकी ने कहा कि देश की आजादी में सैकड़ों जनजातीय महापुरुषों ने बलिदान दिया और आज भी वे संस्कृति व सभ्यता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्राचार्य डॉ. रामसेवक यादव ने अतिथियों का आभार जताते हुए विद्यार्थियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन खेलो इंडिया प्रांत सह संयोजक अमन जायसवाल ने किया। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री विवेक, जिला संयोजक नितेश, पूर्व संगठन मंत्री मनीष पटेल, आयुष, राधा, कृष्ण की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें