फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क ऊंची, पटरी पर उतरने से गड्ढे में गई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
सड़क हादसे में मृत बाॅबी कुमार की फाइल फोटो।-
विज्ञापन
हाथीनाला। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत (टोला डहकूडंडी) के पास तेलगुड़वा-कोन मार्ग पर बुधवार की रात सड़क ऊंची होने से गहरी पटरी में जाने से बाइक बेकाबू हो गई। इससे बाइक सवार बाॅबी कुमार (18) की गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराकर शव को परिवार के लोगों को सौंप दिया गया। पिता बबल ने बताया कि बाॅबी उनके तीन बेटों में मंझला था। बुधवार की देर शाम घर से यह कहकर निकला था कि वह ठेकेदार से काम के सिलसिले में मिलने जा रहा था। कोटा बाजार में मिलने की बात तय हुई थी।
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के देवरा गांव निवासी बाॅबी कुमार बुधवार की रात बाइक से तेलकुड़वा-कोन मार्ग का निर्माण करा रहे ठेकेदार से काम के सिलसिले में मिलने चोपन थाना क्षेत्र के कोटा बाजार जा रहा था।
विज्ञापन

टोला डहकूडंडी के पास सड़क किनारे की पटरी गहरी होने के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। वह संभल पाता इससे पहले सड़क से जुड़ी पटरी के गड्ढे में जा गिरा। हेलमेट न पहने होने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस उसे लेकर चोपन सीएचसी पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रभारी अखिलेश निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें