फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई जगह धंस गई पाइप बिछाने के बाद मरम्मत की गई सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज में पेयजल आपूर्ति करने के लिए पाइप लाइन बिछाने को खोदी गई सड़कों की मानक के अनुसार मरम्मत नहीं कराई गई। अंबेडकर नगर में पुनर्निमित सीसी रोड धंस गया है। डूडा के परियोजना अधिकारी राजेश उपाध्याय की अगुवाई में गठित तीन सदस्यीय टीम की जांच में इसका खुलासा हुआ है। टीम ने जांच रिपोर्ट डीएम अभिषेक सिंह को भेज दिया है।
विज्ञापन

करीब 96.1 करोड़ की राबर्ट्सगंज पुर्नगठन पेयजल परियोजना के तहत हर घर तक पाइप लाइन के जरिए पेयजलापूर्ति की जानी है। कई स्थानों पर पाइप बिछाने के लिए पटरियों के किनारे सड़क की खोदाई कर छोड़ दी गई है। वहीं जिन सड़कों की मरम्मत कराई गई है वे मानक के अनुरूप नहीं है। इससे रहवासियों और राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ नगरवासियों ने डीएम से पेयजल परियोजना के कार्यों में बरती जा रही अनियमितता की शिकायत की थी। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि कार्यदायी संस्था जल निगम निर्माण खंड की ओर से पाइप लाइन बिछाने के लिए ब्रह्मनगर, टैगोर नगर, अंबेडकर नगर, विकास नगर, नई बस्ती, न्यू कॉलोनी, अशोक नगर समेत अन्य मोहल्ले की सड़कों के किनारे की पटरियों और बीच में खुदाई कर पाइप लाइन डाल करके ढक दिया गया है, लेकिन अधिकांश सड़कों की मानक के अनुसार मरम्मत नहीं की गई है। जिनकी मरम्मत हुई है वे अभी से खराब होने लगी हैं। बारिश होने पर फिसलन जैसी स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। डीएम ने डूडा के परियोजना अधिकारी राजेश उपाध्याय, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा प्रखंड के सहायक अभियंता सूर्य प्रकाश और नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज के अवर अभियंता मनीष कुमार को निष्पक्ष ढंग जांच करने का निर्देश दिया है। जांच करने पर कई सीसी सड़क के धंसने, पूर्व में लगे इंटरलॉकिंग से ऊंचा करने से ठोकर बनने आदि की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें