परियोजना आवासीय परिसर स्थित संत फ्रांसिस विद्यालय के नए सत्र का मंगलवार को विविध आयोजनों के साथ शुभारंभ हुआ।
प्रार्थना सभा के बाद छात्र-छात्राओं, अध्यापकों और कर्मचारियों की पिछले सत्र में किए गए अच्छे कार्य के लिए सराहना की गई और उन्हें नए सत्र में बेहतर परिणाम देने के लिए उत्साहित किया गया।
प्रधानाचार्य फादर जेकब, ओपी राय और सिस्टर नेली ने दीप प्रज्ज्वलित कर सत्र के पहले दिन के शिक्षण कार्य की शुरुआत की।
उन्होंने सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने के साथ ही, पिछले सत्र में शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों को भी प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया।
कहा कि अटूट लगन से विद्यार्थी अपने को आगे वाली कतार में शामिल कर सकता है। इस दौरान विद्यालय की वार्षिक-पत्रिका का विमोचन भी किया गया।