फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम पर रहीं नजरें

Mon, 02 Nov 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तहत क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के मतों की गिनती सोमवार को समाप्त हो गई। क्षेत्र पंचायतों के ज्यादातर परिणाम दोपहर तक आ चुके थे।
विज्ञापन


महज राबर्ट्सगंज और म्योरपुर ब्लाक के कुछ इलाकों की बीडीसी सदस्यों की गिनती शाम तक चली। सुबह से जिला पंचायत सदस्य के परिणाम सामने आने शुरू हुए तो जीतने वाले प्रत्याशियों के समर्थक खुशी से झूम उठे।

वहीं हारने वाले प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ वापस चले गए। विजयी प्रत्याशियों ने जिला मुख्यालय पर पहुंचकर जीत का प्रमाणपत्र लिया।

रविवार की सुबह आठ बजे से मतगणना जो शुरू हुई, वह निरंतर सोमवार को वोटों की गिनती समाप्त होने तक चलती रही। रविवार की देर रात से जिला पंचायत क्षेत्रों का रुझान सामने आने लगा था।
विज्ञापन


रात भर वोटों की गिनती चलती रही। पालीटेक्रिक कालेज में लोढ़ी में राबर्ट्सगंज ब्लाक के छह जिला पंचायत और 148 क्षेत्र पंचायत के लिए मतगणना हुई।

हिंदुआरी जिला पंचायत क्षेत्र से विनोद मौर्य ने जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर प्रसन्न पटेल रहे। राजपुर से बीना सिंह विजयी हुई। रमेश पटेल दूसरे स्थान पर रहे। सलखन से अमरावती यादव जीत हासिल की।

वहीं प्रमीला दूसरे स्थान पर रहीं। मधुपर से राजकुमार यादव विजयी घोषित हुए, जबकि दूसरे स्थान पर मनोज कुशवाहा रहे। म्योरपुर संवाददाता के अनुसार कुलडोमरी से बाके सिंह विजयी, दूसरे स्थान पर समयलाल रहे।

म्योरपुर से मानसिंह ने जीत हासिल की। दूसरे स्थान गोपाल सिंह रहे। रामगढ़ संवाददाता के अनुसार रामगढ़ जिला पंचायत क्षेत्र से राजपति देवी विजयी हुई। दूसरे स्थान पर कीर्तीप्रभा रहीं।

सोढ़ा से तेजबली जीते, उनके प्रतिद्वंद्वी राधेश्याम दूसरे स्थान पर रहे। खलियारी संवाददाता के अनुसार नगवां से अमरेश कुमार को मत मिले, जबकि रामेश्वर दूसरे स्थान पर रहे।

चोपन संवाददाता के अनुसार पटवध से अनिल यादव ने जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर श्यामाचरण गिरी रहे। पनारी से भारती गोड़, जुगैल से रामवृक्ष, विजयी रहे। बभनी प्रतिनिधि के अनुसार घघरी से काजल देवी, बभनी से देवनारायण सिंह विजयी रहे।

दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक क्षेत्र के तीनों जिला पंचायत सीटों का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। धनौरा जिला पंचायत की सीट पर आरती देवी ने जीत हासिल की। विण्ढमगंज क्षेत्र से जगदीश यादव ने जीत हासिल की। बघाडू सीट पर दुर्गावती देवी ने जीत हासिल किया।

राबर्ट्सगंज ब्लाक के तरावा जिला पंचायत क्षेत्र रमाकांत पासवान विजयी हुए। अनिल कुमार दूसरे स्थान पर रहे। चुर्क क्षेत्र से मनोज सोनकर विजयी हुए, जबकि दूसरे स्थान पर भाजपा के समर्थित प्रत्याशी कृपा कोल रहे।

चोपन प्रतिनिधि के अनुसार कोटा जिला पंचायत क्षेत्र से सुबाष पाल ने जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर आमिल बेग रहे। निगाई से बिमलेश यादव विजयी हुए। अब्दूल रजीक दूसरे स्थान पर रहे। घोरावल प्रतिनिधि के मुताबिक हिनौती से नीरज श्रीवास्तव विजयी हुए। दूसरे स्थान पर श्रीकांत दूबे रहे।

 मूर्तिया से अमरावती को विजयी रहीं, जबकि मालती दूसरे स्थान पर रहीं। शाहगंज से राजकुमार संघर्षी विजयी घोषित हुए वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामबली रहीं। तिलौली से कलावती जीतीं वहीं उनके विभा दूसरे स्थान पर रहीं।

सरंगा से संजूलता विजयी रहीं, जबकि सरस्वती दूसरे स्थान पर रहीं। सिरसिया ठकुराई से नागेंद्र विजयी हुए। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी द्वारिका रहे।

म्योरपुर संवाददाता के मुताबिक किरविल से विजयी हुए, जबकि मिश्रीलाल दूसरे स्थान पर रहे। जरहा से केदार यादव विजयी हुए, वहीं रामाज्ञा सिंह दूसरे स्थान पर रहे। अनपरा क्षेत्र से अंशु देवी, कोटा शक्तिनगर क्षेत्र से मुनीब गुप्ता और कचनरवा क्षेत्र से रमापति विजयी घोषित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें