फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तहरीर देकर खिसके जिम्मेदार, कोई वादी बनने को तैयार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
। जिले में अवैध अस्पताल, क्लीनिक और पैथोलाॅजी सेंटर चलाने वालों के हौसले बुलंद हैं। हाल यह है कि बीजपुर में जिन दो पैथोलॉजी को मानक विहीन बताकर विभाग ने सील किया था, उसका ताला तोड़कर जबरन संचालन किया जा रहा था। मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से थाने में तहरीर भी दी गई थी, मगर तीन दिनों बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। इसके पीछे विभाग की ओर से काेई वादी सामने न आना कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि बीजपुर में दो पैथोलाॅजी को अवैध रूप से संचालित पाकर नोडल अधिकारी डॉ. कीर्ति आजाद ने सील किया था, उसका बुधवार को फिर संचालन कर दिया गया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर सीएमओ ने संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। इस निर्देश पर प्रभारी चिकित्साधिकारी बीजपुर पुनर्वास प्रथम ने पैथोलॉजी सेंटर आरोग्य केंद्र बीजपुर और अल्फा पैथाेलॉजी केंद्र डोडहर के विरुद्ध थाने में तहरीर दी थी। तीन दिनों के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। इस संबंध में डाॅ. राणा रणधीर सिंह का कहना है कि उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है और कार्रवाई करते हुए पैथोलाॅजी सेंटर को बंद भी कराने के लिए कहा गया है। उधर, एसओ नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नहीं, बल्कि पुलिस की कार्रवाई के लिए लिखा गया है। एसओ ने बताया कि डॉक्टर नोडल अधिकारी पर जिम्मेदारी मामला टाल गए और बोले कि जांच टीम केस में वादी बने, हम क्यों एफआईआर कराएं। इसलिए प्राथमिकी पंजीकृत नहीं हुआ है। बावजूद हम उन लोगों पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें